Yoga: India’s Enduring Soft Power in a Changing World By Nivedita Amoli

In an era marked by rising stress, lifestyle-related diseases, and social divisions, the search for practices that promote health and harmony has become more important than ever. Among the many contributions India has made to the world, yoga stands out as a timeless tradition that continues to unite people across

स्किन केयर- घरेलू उपाय

महिलाओं का सुन्दर लगना और ताउम्र अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. लेकिन उसकेलिए जरूरी नही के आप किसी महंगे पार्लर में जाए.

घर पर भी आप अपनी त्वचा का खयाल रख उसे सुन्दर बना सकती है. कुछ घरेलू नुस्खे इस
प्रकार हैं-

1.शहद का लेप चेहरे और गले पर करें. जब यह सूखकर कुछ चिपचिपा हो जाए तो उंगलियों के पोरों से चेहरे की मसाज करें. पूरी तरह सूख जाने पर गरम पानी से साफ करके ठंडे पानी से धो लें. इससे त्वचा में कसाव आएगा व चमकदार बनेगी. त्वचा के रूखेपन और अधिक तैलीयपन से भी आपको यह निजात दिलाएगा.

2. दो चम्मच सोयाबीन का आटा, एक बड़ा चम्मच दही और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं फिर इस मिश्रण को कुछ देर चेहरे पर लगाकर चेहरा धो लें. इससे त्वचा में झुर्रियां नही होती.

3. बादाम, गुलाब के फूल, चिरौंजी और पिसा जायफल रात को दूध में भिगो दें. सुबह इसे पीसकर इसका उपटन लगाएं, इससे चेहरे के दाग जाते हैं.

4. धूप में अक्सर हमारी त्वचा झुलस जाती है और काली पड़ जाती है. त्वचा के रंग को पहले जैसा करने के लिए आम के पत्ते, जामुन, गुड़ और हल्दी की बराबर मात्रा मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर पूरे शरीर पर लगाएं, कुछ समय रखने के बाद धोलें, इस लेप से त्वचा की रंगत निखरती है.

5. नीम की पत्तियां, गुलाब की पत्तियां, गेंदे का फूल सभी को एक कटोरी पानी में उबालें और इस रस को चेहरे पर लगाएं, इससे मुंहासे निकलना बंद हो जाते हैं.

6. चंदन, गुलाब जल, पोदीने का रस और अंगूर का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें, इस फेस पैक से चेहरे की झुर्रियां मिटती हैं.


- आराधना वर्मा

Comments

Popular posts from this blog