New Era Public School Unites Music, Sustainability and Experiential Learning

Image
New Era Public School, Dwarka, marked a milestone in its cultural and educational journey as Swara Amrit, a musical collective conceptualised and created by School Director Mr. Rohit Chopra, made its first official public performance at the school’s Ghoomar Dandiya Night. Bringing together teachers,

डॉ डी. आर. अग्रवाल सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में 54 वर्षों से निरंतर योगदान के लिए आईटीएम यूनिवर्सिटी, गुडगाँव के मैनेजमेंट शिक्षा विभाग के प्रोफ़ेसर डॉ डी. आर. अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

उनको यह पुरस्कार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरने एक समारोह के दौरान दिया.

शिक्षा के क्षेत्रमें डॉ डी. आर. अग्रवाल निरंतर 54 वर्षों से अपना
योगदान देते आरहें हैं. उन्होंने द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज, गुड़गांव में अर्थशास्त्री के रूप में भी काम किया है. साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी अपने शिक्षा के अनुभव को बाँटा है.

उन्होंने NCERT, IGNOU और NIEPA से भी जुड़कर अपने योगदान को आगे बढ़ाया है. इससे पहले शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए हरियाणा के राज्यपाल के द्वारा सम्मानित भी किया गया है.

आईटीएम यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख डॉ चारु श्री ने कहा कि “डॉ डी. आर. अग्रवाल ने शिक्षा में जो योगदान दिया है वह सराहनीय है. उन्हें उनके सम्मान के लिए अनेक बधाई देती हूँ.वह इस सम्मान के हक़दार भी है और मुझे इस बात का भी गर्वे है कि वे हमारे इस यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं.”

आईटीएम यूनिवर्सिटी के बारे में: -

आईटीएम यूनिवर्सिटी गुड़गांव, 1860 के सोसायटी अधिनियम केअंतर्गत पंजीकृत इंडिया सोसाइटी द्वारा तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1996 में स्थापित किया गया था. लगभग 10 एकड़ में फैला आईटीएम यूनिवर्सिटी गुडगाँव के सेक्टर 23A में स्थित है. यह यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट, टेक्निकल, लॉ के साथ-साथ पीएचडी की कोर्सेज भी करवाती है.


Comments

Popular posts from this blog

Infinix HOT 70 Pro Launched in India With Interactive Back Design