संजय कुमार झा मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ज्योतिषी से हाथ क्या दिखवा लिया मुसीबत मोल ले ली. मीडिया से लेकर तमाम कथित बुद्धिजीवी स्मृति को अंधविश्वास पर लेक्चर देना शुरू कर दिया. जबकि सभी जानते हैं कि ये लोग खुद भी निजी जीवन में शादी-ब्याह से लेकर गृह प्रवेश तक का हर शुभ काम पंडित जी से पूछ कर ही करते हैं. यूपीए सरकार ने भी दस साल के कार्यकाल में खरमास में कोई बड़ा फैसला करने से परहेज किया. आज वह लोग अंध-विश्वास का ढोल पीट